कोरोना कहर: लगातार चार दिनों से हो रही हैं 2 हजार से ज्यादा मौतें, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना कहर: लगातार चार दिनों से हो रही हैं 2 हजार से ज्यादा मौतें, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। विशेषज्ञों मुताबिक कोरोना की यह दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है। विश्व स्तर पर 144,358,956 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 3,066,113 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 2552940 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 13867997 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 189544 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,66,10,481 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 3,46,786 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 2624 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 2,19,838 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 83.49 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 15.37 फीसदी है। मृत्यु दर 1.14 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 11.56 फीसदी से कम है। 23 अप्रैल को 17,53,569 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 27,61,99,222 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 13,83,79,832 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस महामारी का कहर बरकरार है। राज्‍य में शुक्रवार को 773 लोगों की महामारी से मौत हो गई, जो एक दिन में मौतों की सर्वाधिक संख्‍या है। वहीं, इस दौरान 66,836 से ज्‍यादा केस भी सामने आए। साथ ही 74,045 मरीज स्‍वस्‍थ होकर घर भी लौटे हैं।

कोरोना का संक्रमण अब दिल्ली काफी नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो कोरोना संक्रमण के चलते 348 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं 24331 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। वहीं पॉजिटिव दर की बात की जाए तो ये 32.43% की है। हालांकि बीते कल की तुलना में आज  नए संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। वहीं पंजाब में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 6,762 नए मामले सामने आए और 76 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई।

सर्वाधिक नए केस वाले 10 राज्य (लाख में)

राज्य         नए मामले            कुल संक्रमित

महाराष्ट्र       66836                41.61

उत्तर प्रदेश      36605               10.13

केरल          28447               13.50         

कर्नाटक        26692               12.74

दिल्ली         24331                9.80

छत्तीसगढ़       17397                6.22

राजस्थान       15398                4.83

गुजरात         13804                4.67

तमिलनाडु       13776                10.51

मध्यप्रदेश       13590                 4.72

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

74231

927418

7579

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

146

5358

65

अरुणाचल प्रदेश

453

16921

56

असम

13942

218339

1172

बिहार

76420

300012

2010

चंडीगढ़

4622

32180

430

छत्तीसगढ़

123479

492593

6893

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

1785

4353

4

दिल्ली

92029

875109

13541

गोवा

11040

61628

976

गुजरात 

100128

361493

6019

हरियाणा

64057

335143

3643

हिमाचल प्रदेश 

12246

70539

1280

जम्मू एंड कश्मीर 

16693

137240

2111

झारखंड

43415

145499

1778

कर्नाटक

214330

1046554

14075

केरल

179311

1166135

5055

लद्दाख

2034

10920

135

लक्षद्वीप

920

884

1

मध्य प्रदेश 

87640

380208

4937

महाराष्ट्र 

693632

3404792

63252

मणिपुर

590

29180

381

मेघालय

1238

14236

157

मिजोरम

644

4627

12

नागालैंड

457

12338

94

ओडिशा

36718

356003

1973

पुडुचेरी

6330

44314

728

पंजाब

43943

274240

8264

राजस्थान

117294

362526

3453

सिक्किम

693

6207

137

तमिलनाडु

95048

943044

13395

तेलांगना

58148

326997

1961

त्रिपुरा

645

33390

394

उत्तराखंड

29949

110379

2021

उत्तर प्रदेश 

273653

728980

10737

वेस्ट बंगाल

74737

628218

10825

भारत में कुल मामले

2552940

13867997

189540


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।